Hindi NewsBihar NewsPatna NewsAshok Chaudhary Accuses Tejashwi Yadav of Political Hypocrisy in Bihar

कलम बांटने का राजनीतिक ढोंग कर रहे तेजस्वी: अशोक

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर राजनीतिक ढोंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब ऐसी दोहरी मानसिकता को पहचान चुकी है। चौधरी ने यादव से सवाल किया कि उनके माता-पिता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 27 June 2025 07:02 PM
share Share
Follow Us on
कलम बांटने का राजनीतिक ढोंग कर रहे तेजस्वी: अशोक

ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर राजनीतिक ढोंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिनकी राजनीतिक सोच चरवाहा विद्यालय से प्रेरित हो, वे आज कलम बांटने का राजनीतिक ढोंग कर रहे हैं। दरअसल, ऐसी दोहरी मानसिकता को बिहार की जनता अब भली भांति पहचान चुकी है और ऐसे लोगों पर कभी भरोसा नहीं करेगी। मंत्री शुक्रवार को जदयू के प्रदेश दफ्तर में जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह पूछने की जगह नीतीश सरकार के बीते 20 वर्षों में क्या हुआ, पहले यह बताना चाहिए कि इन 20 वर्षों में क्या नहीं हुआ।

उन्होंने सवाल किया कि तेजस्वी यह बताएं कि उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार में कितने इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज खोले गए? इसके पहले मंत्री ने जदयू दफ्तर में आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें