Hindi NewsBihar NewsNawada NewsRobbery in Rajouli Thieves Steal Jewelry Worth 15 Lakhs from Two Houses

रजौली में दो घरों में लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी

रजौली, संवाद सूत्रथाना क्षेत्र के धामोचक गांव के डीह एवं बिगहा पर गुरुवार की रात दो घरों में चोरी की वारदात हुई। इस दौरान चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व सात हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली।

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSat, 28 June 2025 04:09 PM
share Share
Follow Us on
रजौली में दो घरों में लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी

रजौली, संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के धामोचक गांव के डीह एवं बिगहा पर गुरुवार की रात दो घरों में चोरी की वारदात हुई। इस दौरान चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के जेवरात व सात हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली। वहीं दो-तीन अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिल सकी। बिगहा निवासी शिवनंदन प्रसाद उर्फ महतो जी के पुत्र सदानंद प्रसाद के घर चोरी हुई। बताया जा रहा है कि चोर घर के अंदर घुसे और कमरे में सो रही सदानंद प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी को बाहर से रूम बंद कर दिया।

इसके बाद दूसरे कमरे में रहे गोदरेज, बक्से, ट्रंक, अटैची आदि तोड़कर सोने के जेवरात, चेन, मंगलसूत्र, बाली, झुमका, कंगना और सात हजार नगद चुरा लिए। इसके बाद चोर आसानी से फरार हो गए। सुनीता देवी ने बताया कि वह घर में अकेले कमरे में सो रही थी। तभी उनकी नींद 2:30 बजे अहले सुबह खुली। इसके बाद कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब दरवाजे के ऊपर बनी खिड़की पर रखी ईंट हटाकर दरवाजे के कुंडी खोली। बाहर निकलने पर देखा कि दूसरे कमरे में गोदरेज, बक्सा, ट्रंक आदि सभी टूटे बिखरे पड़े थे। खोजबीन में जेवरात व 7 हजार रुपये नगद गायब मिले। वहीं घर से 500 मीटर दूरी पर एक खेत पर लगी बांस की कोठी के पास एक बक्सा व एक अटैची फेंका हुआ मिला। उन्होंने बताया करीब 10 लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई है। धामोचक डीह में बंद घर में हुई चोरी की घटना वहीं धामोचक डीह निवासी संतोष प्रसाद के बंद घर के दरवाजे के ताले को चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद कमरे में रहे बक्सा, ट्रंक, गोदरेज, अटैची आदि तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात झुमका, कंगना, चेन, दो बाली, नथिया, बेसर आदि लगभग 3 लाख ज्यादा के सोने के जेवरात की चोरी कर ली गई। ग्रामीणों ने बताया कि दो और घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया था जिसमें नागेश्वर प्रसाद एवं सदानंद प्रसाद का घर के शामिल हैं। इधर, संतोष प्रसाद की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि वे लोग पूरा परिवार के साथ रजौली में किराए का मकान में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह गांव वालों ने फोन कर इसकी जानकारी दी। गांव पहुचकर घर की छानबीन कर चोरी की घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी। पुलिस ने की घटना की जांच-पड़ताल चोरी की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि धामोचक गांव में दो घरों में चोरी को लेकर सूचना मिली है। घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। दोनों पीड़ितों द्वारा आवेदन भी दिया गया है। जांच पड़ताल कर आगे की करवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें