Hindi NewsBihar NewsNawada NewsPolice Arrest Suspects in Priyanka Suman Murder Case in Hisua

डॉली हत्याकांड में फरार चल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

हिसुआ, संसू।गत वर्ष 28 नवंबर 2024 को हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पति और दो बच्चे संग रह रही स्व. सुरेंद्र कुमार सुमन की पुत्री प्रियंका सुमन उर्फ डॉली हत्या कांड में पुलिस को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाWed, 25 June 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
डॉली हत्याकांड में फरार चल रहे पिता-पुत्र गिरफ्तार

हिसुआ, संसू। गत वर्ष 28 नवंबर 2024 को हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पति और दो बच्चे संग रह रही स्व. सुरेंद्र कुमार सुमन की पुत्री प्रियंका सुमन उर्फ डॉली हत्या कांड में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में आरोपित मृतका के ससुर योगेंद्र शर्मा और उसके देवर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी झारखंड के बोकारो से हुई है। गौरतलब है कि प्रियंका का मायके हिसुआ और ससुराल नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड के महानन्द चक गांव है। उसका पति सुधीर सिंह बेरोजगार था वह कोई काम नहीं करता था। उसके घर का सारा खर्च प्रियंका के मायके वाले वहन करते थे।

जिससे परेशान होकर उसके भाई ने हिसुआ के प्रोफेसर कॉलोनी में एक किराये का मकान दिलवा दिया था। जहां वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रह रही थी। 28 नवंबर 2024 को जब उसके दोनों बच्चे स्कूल पढ़ने गए तभी पति उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव पंखा से लटकाकर घर के दरवाजा बंद कर फरार हो गया था। हत्या के कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि इस मामले में अन्य आरोपित फरार चल रहे थे। सोमवार को तकनीकी सर्विलांस और मानवीय इंटेलिजेंस की सहायता से झारखण्ड के बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा हिसुआ लाया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें