विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, ससुराल वाले फरार
नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान 20 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है, जिसकी शादी एक साल पहले हुई थी। मायके वालों ने ससुराल वालों पर...

नवादा, नगर संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र की केना मोड़ पर स्थित एक घर में विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। एक साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। मृतका की पहचान नालंदा जिले के कोरिओना गांव निवासी संजय चौधरी की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी के रूप में हुई है। काजल की शादी एक साल पहले केना मोड़ निवासी निक्कू चौधरी के पुत्र विकास चौधरी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही छोटी-छोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव रस्सी से लटका हुआ पाया। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। घर में कोई सामान भी नहीं मिला। मृतका के परिजनों ने सास, ससुर, पति समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।