Hindi NewsBihar NewsNawada NewsDowry Death Case Registered in Nawada Woman Found Dead Under Suspicious Circumstances

विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी

नवादा में विवाहिता काजल कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसके पिता ने पति और अन्य पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। काजल की शादी 17 जून 2024 को हुई थी और दहेज के लिए उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSat, 28 June 2025 04:10 PM
share Share
Follow Us on
विवाहिता की मौत मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी

नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। मृतका के पिता नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना के संजय चौधरी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में पति समेत पांच लोगों पर दहेज के लिए उसकी बेटी की हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है। 25 जून को मुफस्सिल थाने में दर्ज कांड संख्या- 274/25 में पति विकास चौधरी व देवर जितेन्द्र चौधरी उर्फ गब्बर चौधरी के अलावा ससुर मंकू चौधरी, सास चिंता देवी व ननद नीलम देवी पति गुड्डू चौधरी को आरोपित किया गया है। इन सभी पर दहेज के लिए मिलकर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया गया है।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केना माधोपुर स्थित ससुराल में विवाहिता काजल कुमारी की मौत से जुड़ा है। 25 जून को उसका शव बरामद किया गया था। पांच लाख दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप वादी का आरोप है कि काजल का पति व अन्य ससुराल वाले लोग उसे पांच लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। काजल की शादी 17 जून 2024 को हुई थी। पिता के मुताबिक शादी में उसे 08 लाख रुपये नगद, बाइक व सोना आदि दिये गये थे। परंतु इसके बावजूद वे लोग पांच लाख की मांग कर रहे थे। इस बीच एक बार वह जाकर अपनी बेटी को मायके ले आया। परंतु उसके देवर के कहने पर 10 दिन पूर्व उसे दोबारा ससुराल भेजा गया। 5 दिन पूर्व बेटी ने पुन: प्रताड़ित करने की फोन पर शिकायत थी। उसने दो-चार दिन में आने की बात कही थी। इस बीच 25 जून को उसकी हत्या कर देने का समाचार मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें