Hindi NewsBihar NewsNawada NewsBihar Government s 50 000 Incentive for Graduates Students Await Clarity

स्नातक प्रोत्साहन राशि की जानकारी को लगाना पड़ रहा कॉलेज का चक्कर

वारिसलीगंज में महिला महाविद्यालय और एसएन सिन्हा महाविद्यालय की छात्राएं 50000 की प्रोत्साहन राशि के लिए परेशान हैं। सरकार ने 2018 से स्नातक पास छात्राओं को यह राशि देने की घोषणा की है, लेकिन पोर्टल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाSat, 28 June 2025 04:09 PM
share Share
Follow Us on
स्नातक प्रोत्साहन राशि की जानकारी को लगाना पड़ रहा कॉलेज का चक्कर

वारिसलीगंज, निज संवाददाता वारिसलीगंज स्थित महिला महाविद्यालय और एसएन सिन्हा महाविद्यालय से हाल के वर्षों में सैकड़ो छात्राएं स्नातक पास हुई हैं। जिन्हें सरकार द्वारा 50000 की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए हर रोज सैकड़ों छात्राएं कॉलेज और कैफे का चक्कर लगा रही हैं। जहां से कोई सही जानकारी प्राप्त नहीं होने से छात्राएं परेशान हो रही हैं। बता दें कि बिहार सरकार की घोषणा के अनुसार 2018 के बाद पास करने वाली छात्राओं को 50 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जानी है। सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा किए जाने के बाद महाविद्यालय में छात्राओं के नामांकन लेने में तेजी आई है।

वहीं विश्वविद्यालय व राज्य सरकार के तत्परता के कारण देर चल रहे सत्र को कुछ हद तक नियमित करने में भी सफलता प्राप्त हुई है। जिससे मगध विश्वविद्यालय के पांच सत्र की छात्राएं प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने की कतार में हैं। गौरतलब है कि 2017 तक स्नातक पास करने वाली छात्राओं को सरकार द्वारा 25000 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही थी। जिसका लाभ दोनों महाविद्यालय में पढ़ने वाली सैकड़ों छात्राएं ले चुकी हैं। बाकी किसी कारण से भुगतान नहीं प्राप्त करने वाली छात्राओं को जांच पड़ताल बाद प्रोत्साहन राशि भेजी जा रही है। लेकिन सरकार के 50000 प्रोत्साहन राशि दिए जाने की घोषणा के बाद मगध विश्वविद्यालय के किसी सत्र के छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्राप्त नहीं हुई है। जिस कारण कुल पांच सत्र 2018 से 21, 2019 से 22, 2020 से 23 और 2021 से 24 और 2022 से 2025 की कुल लगभग 7000 से अधिक छात्राएं स्नातक प्रोत्साहन राशि मिलने की प्रक्रिया शुरू होने की इंतजार कर रही हैं। हालांकि 2018 से 21-24 तक सत्र वालों का गूगल फॉर्म भरा जा चुका है। जिसका पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन शुरू हो जाएगा। लेकिन 2022 से 25 सत्र की छात्राओं का गूगल फॉर्म भी नहीं भरा गया है। कॉलेज प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा पोर्टल खोले जाने के बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिसके लिए छात्राएं मैट्रिक से स्नातक तक की सभी कागजात के साथ-साथ आय,आवासीय, आधार, बैंक पासबुक आदि को अपडेट रखने की सलाह दे रहे हैं। पोर्टल खुलने के बाद भरा जाएगा प्रोत्साहन राशि फार्म महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चारों सत्रों में स्नातक पास नामांकित विद्यार्थी से प्राप्त डाटा, जो लगभग 4500 से अधिक है विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। जिन छात्राओं का किसी कारणवश डाटा उपलब्ध नहीं हुआ उनका डाटा नहीं भेजा गया है। विश्वविद्यालय द्वारा पुनः तिथि दिए जाने पर विद्यार्थियों का डाटा भेजा जाएगा। जिसकी जानकारी विद्यार्थियों को समाचार पत्रों व अन्य माध्यम से मिल जाएगी। इसी प्रकार एसएन सिन्हा महाविद्यालय के डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि छात्राओं का प्राप्त डाटा विश्वविद्यालय को भेज दी गई है। पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होगी। कुछ छात्राओं का नाम सूची से गायब, हो रही हैं परेशान बता दें कि स्नातक पास छात्राओं को सरकार द्वारा 50000 प्रोत्साहन राशि दिया जाना है। जिसके लिए महाविद्यालय द्वारा विभिन्न सत्र की छात्राओं का डाटा विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए सूची में नाम भी दिख रहा है। जिन्हें पोर्टल खुलने का इंतजार है। लेकिन कुछ वैसे विद्यार्थी इनका सब कुछ ठीक-ठाक है। बावजूद विश्वविद्यालय के पोर्टल पर नाम नहीं दिख रहा है। वैसे विद्यार्थी परेशान हो रहे है और उन्हें विश्वविद्यालय पहुंचकर नाम जुड़वाना पड़ रहा है। इसी प्रकार सत्र 2022 से 25 की छात्राएं गूगल पोर्टल खुलने की जानकारी के लिए हर रोज कॉलेज और कैफे का चक्कर लगा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें