Hindi NewsBihar NewsNawada News50 Years of Emergency in India Candlelight Tribute by Manish Kumar Sinha and JP Supporters

आपातकाल के काले दिन को भूला नहीं सकता है देश

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता।आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जेपी चौक स्थित लोकनायक जय प्रकाश की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नवादाThu, 26 June 2025 02:52 PM
share Share
Follow Us on
आपातकाल के काले दिन को भूला नहीं सकता है देश

नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मनीष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जेपी चौक स्थित लोकनायक जय प्रकाश की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि आपातकाल के काले दिन को भारत का नागरिक आज तक नहीं भूला है। मौके पर मनीष कुमार सिन्हा ने यह भी कहा कि 25 जून 1975 को लोकनायक जय प्रकाश नारायण के आंदोलन से भयभीत हो कर तत्कालीन इंदिरा गांधी की सरकार ने आपातकाल की घोषणा की थी। छात्रों के आंदोलन, जिसका नेतृत्व जेपी कर रहे थे, को कुचला गया था।

जेपी ने देश में प्राप्त भ्रष्टाचार बेरोजगार तानाशाही के खिलाफ इस आंदोलन का नेतृत्व किया था। आंदोलन पूरे देश में आग की तरह फैल गयी थी। इस आंदोलन ने तत्कालीन सरकार की चूलें हिला दी थी। अंतत: इंदिरा गांधी को प्रधानमंत्री पद से हाथ धोना पड़ गया था। इस अवसर पर जेपी सेनानी मनोहर पासवान उपस्थित रहे, जिन्होंने आंदोलन में भाग लेते हुए 19 महीने की जेल की सजा काटी। उन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्रिगेड के दर्जनों सदस्य मौजूद रहे। भरत भूषण सिन्हा, डॉ.योगेंद्र प्रसाद सिन्हा, चंदन चौधरी, मनोज कुमार सिन्हा, सरोज वर्मा, अनिल पासवान, दीपक कुमार, राजू सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, कपिल देव मांझी, राजकुमार प्रसाद, राजीव सिन्हा, सुरेंद्र सिन्हा आदि लोग मौजूद रहे। सभी ने आपातकाल को काला दिवस बताया। सभी ने आपातकाल मुर्दाबाद और संपूर्ण क्रांति जिंदाबाद के नारे लगाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें