Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsWeather Update Max Temperature Reaches 34 4 C with Forecast of Rain

दो दिन बाद बारिश के आसार, उमस ने बढ़ाई परेशानी

मौसम का मिजाज : - अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री हुआ दर्ज - 20 किमी

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 26 June 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
दो दिन बाद बारिश के आसार, उमस ने बढ़ाई परेशानी

मौसम का मिजाज : - अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री हुआ दर्ज - 20 किमी की गति से पूरे दिन चली पुरवा मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह धूप निकली, लेकिन उसके बाद पूरे दिन बादलों की आवाजाही जारी रही। दिन के तापमान में पिछले 24 घंटों में खास बदलाव नहीं आया। हालांकि उमस के कारण लोगों को परेशानी हुई। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों तक के जारी पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से एक बार फिर से बारिश के आसार हैं। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि फिलहाल जिले में दो दिन बारिश के आसार नहीं हैं।

इस दौरान दिन का तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रह सकता है, जबकि रात के तापमान में एक बार फिर से वृद्धि हो सकती है। इसके 27 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इधर, गुरुवार को अधिकतम तामपान में 0.2 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली बढ़त रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, जो सामान्य स्तर पर रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 20 किमी की गति से पुरवा हवा चली। वहीं पिछले 24 घंटे में 5 एमएम बारिश दर्ज हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें