घर में घुसे युवक की जमकर धुनाई
मोतीपुर के कथैया थाना क्षेत्र में एक युवक ने गलत नीयत से महिला के घर में घुसने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरSat, 28 June 2025 10:36 PM

मोतीपुर। कथैया थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात गलत नीयत से घर में घुसे युवक की ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। बताया जाता है कि युवक का घर महिला के घर के बगल में है। रात में गलत नीयत से घुस गया। महिला के शोर मचाने पर पहुंच परिजनों ने उसे पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।