विवि के अधिकारी और कर्मचारी में नोकझोंक
मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद कर्मचारी संघ ने कुलपति कार्यालय में वार्ता की। शिक्षकों ने विवि बंद कर दिया और प्रशासनिक भवन का गेट बंद कर दिया।...

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में बुधवार को विवि के अधिकारी और एक कर्मचारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसके बाद विवि कर्मचारी संघ कुलपति कार्यालय पहुंच गया और इस मसले पर वार्ता हुई। दोपहर में संबद्ध कॉलेज के शिक्षकों ने विवि बंद कराया। इस दौरान शिक्षकों ने प्रशासनिक भवन का गेट भी बंद करा दिया। इसी बीच विवि के अधिकारी आये और गेट बंद देखकर नाराज हो गये। अधिकारी और गेट पर तैनात कर्मचारी के बीच नोकझोंक हो गई। नोकझोंक के बाद विवि कर्मचारी संघ भी हरकत में आ गया। कर्मचारी संघ के सचिव गौरव ने बताया कि इस घटना के बाद हमलोगों को कुलपति कार्यालय में बुलाया गया।
विवि प्रशासन और संघ के बीच वार्ता हुई। वार्ता में तय किया गया कि अब आपसी सामंजस्य से काम होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।