Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsSpecial Program in Vaishali Celebrates 11 Years of Prime Minister s Leadership

पीएम के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल की चर्चा

गोरौल, वैशाली विधानसभा के बेलसर, गोरौल और वैशाली प्रखंडों में प्रधानमंत्री के 11 वर्षों के कार्यकाल पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को 2047 तक भारत को विकसित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरThu, 19 June 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
पीएम के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल की चर्चा

गोरौल, हिंदुस्तान संवाददाता। वैशाली विधानसभा के बेलसर, गोरौल और वैशाली प्रखंडों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल और उनके नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बेलसर में लोकसभा संयोजक सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया के आवास पर और गोरौल में लोदीपुर पंचायत स्थित भाजपा नेता शिवशंकर सिंह व्यास के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजब लाल साह ने प्रधानमंत्री द्वारा देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं को शपथ पत्र पढ़कर संकल्प दिलाया कि वे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के इस मिशन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव चौरसिया, अजय कुशवाहा, महेश शाह, नीतू कुमारी, रेखा देवी, महामंत्री अजीत पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें