छात्राओं पर फब्तियां कसने में छात्र पकड़ाया
हत्था थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में शनिवार को छात्रों द्वारा छात्राओं पर फब्तियां कसने के मामले में विवाद हुआ। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। छुट्टी के दौरान कुछ छात्रों ने छात्राओं को...

बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल की छात्राओं पर शनिवार को छात्रों द्वारा फब्तियां कसने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक छात्र को पकड़ लिया। बताया जाता है कि छात्राओं के साथ कुछ छात्रों का छुट्टी के दौरान गेट से निकलने को लेकर विवाद हुआ था। घर लौटते समय मुन्नी केवटसा के बीच तीन से चार लड़के छात्राओं को घेरकर फब्तियां कसने लगे। लड़कियों के शोर मचाने पर सभी भागने लगे। इसी दौरान एक लड़का को पकड़ लिया गया। हत्था थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।