Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsPolice Arrest Two Youths with Foreign Liquor in Karja Area

करजा में विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

मड़वन में करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव महेंद्र चौक के पास पुलिस ने विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक मुकुल महतो और दीपक कुमार हैं, जिनमें से एक की पॉकेट से पानी की बोतल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 27 June 2025 09:23 PM
share Share
Follow Us on
करजा में विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव महेंद्र चौक के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान कांटी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर निवासी मुकुल महतो व दीपक कुमार के रूप में हुई। दोनों की तलाशी के दौरान एक की पॉकेट से पानी के बोतल में रखी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राम कृष्ण परमहंस ने बताया कि एएसआई नवीन कुमार के बयान पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें