पूर्व सैनिक अनुश्रवण समिति की आज डीएम करेंगे सुनवाई
मुजफ्फरपुर में पूर्व सैनिक अनुश्रवन समिति की सुनवाई शुक्रवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में होगी। इसमें एक दर्जन जमीन विवाद के मामलों पर चर्चा की जाएगी। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 27 June 2025 03:14 AM

मुजफ्फरपुर। पूर्व सैनिक अनुश्रवन समिति की सुनवाई शुक्रवार को डीएम करेंगे। इसमें पूर्व सैनिकों से संबंधित एक दर्जन जमीन विवाद के मामलों पर सुनवाई हो सकेगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सुनाई के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी विंग कमांडर यूके त्रिपाठी के अलावा सभी अनुमंडल के नामित सदस्य शामिल होंगे। परिवाद वाले पूर्व सैनिक भी अनुश्रवण समिति की सुनवाई के दौरान कलेक्ट्रट में मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी पश्चिमी अनुमंडल सदस्य पूर्व वायु सैनिक मनोज कुमार सिंह ने दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।