अभिषेक राज बने भाजपा के कार्यसमिति सदस्य
गोरौल में भाजपा वैशाली लोकसभा के संयोजक अभिषेक राज उर्फ राजा भैया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और अन्य नेताओं का आभार जताया और पार्टी को मजबूत...

गोरौल। भाजपा वैशाली लोकसभा के संयोजक अभिषेक राज उर्फ राजा भैया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। मनोनयन पर अभिषेक राज ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, जिलाध्यक्ष अजब लाल साह का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को सशक्त और सुदृढ़ बनाने के लिए वे सदैव समर्पित रहेंगे और जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। जिला महामंत्री अजीत पांडे, विधानसभा संयोजक महेश साह, जिला उपाध्यक्ष प्रतिभा देवी, पंकज यादव, मंजू कुशवाहा, जिला मंत्री प्रमिला ठाकुर, रेखा पासवान, मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा, संजीव चौरसिया, अनिल सिंह, सोनू सिंह, मिथिलेश यादव, शंभू दास, श्रीनाथ यादव, नवीन कुमार, शत्रुघ्न शाह, नीतू कुमारी ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।