लखनपुर पोखर के पास मिला किशोर का शव, हत्या का आरोप
कटरा के यजुआर थाना क्षेत्र में लखनपुर पोखर के निकट एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला। मृतक की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है। उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाया है। सूरज सोमवार रात मंदिर के पास से कुछ...

कटरा, एक संवाददाता। यजुआर थाना क्षेत्र के लखनपुर पोखर के निकट मंगलवार को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला। उसकी पहचान लखनपुर निवासी मनोज राम के बेटे सूरज कुमार के रूप में हुई। मामले में किशोर की मां ने उसकी हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि सूरज सोमवार रात लखनपुर राम जानकी मंदिर के पास से गांव के ही कुछ युवकों के साथ गया था। रात 10 बजे तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया। इस पर उसने जल्दी आने की बात कही।
लेकिन, वह नहीं लौटा। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह जब लोग पोखर के निकट गए तो किनारे पर शव को देखा। थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।