Hindi NewsBihar NewsMunger NewsSerious Motorcycle Accident Injures Two Youths in Munger

7धरहरा के इटवा मुसहरी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त 2 युवक घायल

मुंगेर के धरहरा प्रखंड के दशरथपुर इटवा मुसहरी में एक बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सूरज कुमार और मिथिलेश कुमार शामिल हैं। दोनों युवक बंगलवा से लौट रहे थे जब उनकी बाइक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 28 June 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
7धरहरा के इटवा मुसहरी में बाइक दुर्घटनाग्रस्त 2 युवक घायल

मुंगेर, निज संवाददाता। धरहरा प्रखंड अंतर्गत दशरथपुर इटवा मुसहरी में बाइक दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में इटवा दशरथपुर निवासी विनोद कुमार राम का 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार एवं ओपी मंडल का 24 वर्षीय पुत्र मिथिलेश कुमार शामिल है। दोनों युवक बाइक से बंगलवा से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान इटवा मुशहरी के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों को सड़क पर घायल अवस्था में देख क्षेत्र भ्रमण कर लौट रहे प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी हिमांशु कुमार रंजन ने खून से लथपथ दोनों युवकों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

मिथिलेश के सिर में गहरी चोट लगी है जबकि दाहिना पैर टूट गया है। वहीं सूरज का दाहिना हाथ और दाहिना पैर टूट गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें