Hindi NewsBihar NewsMunger NewsRailway Administration Demolishes Illegal Cattle Shed in Jamalpur

हम नहीं सुधरेंगे के तर्ज पर रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए थे खलटधारी, रेलवे का चला बुलडोजर

जमालपुर में रेलवे प्रशासन ने रामपुर कॉलोनी में कई दशकों से अवैध कब्जा जमाए खटाल को बुलडोजर से उजाड़ फेंका। इस कार्रवाई से खटालधारियों में हड़कंप मचा। प्रशासन ने जानवरों को हटाते हुए अवैध झोपड़ियों को भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 28 June 2025 01:39 AM
share Share
Follow Us on
हम नहीं सुधरेंगे के तर्ज पर रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए थे खलटधारी, रेलवे का चला बुलडोजर

जमालपुर। निज प्रतिनिधि कई दशकों से रामपुर कॉलोनी की रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा जमाए खटालधारी पर शुक्रवार को रेल प्रशासन ने ना सिर्फ प्रशासनिक डंडा चलाया, बल्कि बुलडोजर की मदद से खटाल को उजाड़ फेंका है। रेलवे की इस कार्रवाई से रामपुर कॉलोनी की खटालधारियों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। प्रशासन ने जहां गाय-भैंस जानवरों को रेलवे की जमीन से हटाया, वहीं जानवरों का नाद, अवैध जुग्गी-झोपड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। रेलवे की जमीन से बेदखली अभियान का नेतृत्व रेल इंजन कारखाना जमालपुर के आईओडब्लू दिनेश कुमार और आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने संयुक्त रूप से की।

उन्होंने अपनी टीम के रामपुर कॉलोनी पहुंचे और बेदखली अभियान में जुट गए। इस बावत आइओडब्लू दिनेश कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी कई बाद अवैध खटालधारियों को नोटिस दिया गया था। लेकिन हर बार मोहलत मांगी जा रही थी। इसबार सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल के विशेष निर्देश पर बेदखली अभियान की शुरूआत रामपुर कॉलोनी स्थित खटाल परिसर में की गयी है। उन्होंने कहा कि जानवरों का अवैध खटाल से कॉलोनी वासियों को जीना दुभर हो गया है। जानवरों का मल-मूत्र और बदबू से क्वार्टरवासी परेशान थे। कॉलोनी वासियों ने बार बार इसकी शिकायत की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसबार फिर से खटाल लगाया गया तो इसबार सामान जब्ती और रेलवे एक्ट के मुताबिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें