Hindi NewsBihar NewsMunger NewsPublic Court Held to Resolve Land Dispute in Sangrampur

समूह की महिलाओं ने पूर्व प्रमुख पर लगाए आरोप

संग्रामपुर में भूमि विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूर्व प्रमुख भुनेश्वर मांझी पर आरोप लगाया कि उन्होंने समूह के पैसे से खरीदी गई जमीन को अपने नाम रजिस्ट्री कराई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 29 June 2025 02:32 AM
share Share
Follow Us on
समूह की महिलाओं ने पूर्व प्रमुख पर लगाए आरोप

संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि संबंधी विवादों के निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंचल अधिकारी निशीथ नंदन और थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने संयुक्त रूप से विभिन्न मामलों की सुनवाई की। जनता दरबार में ददरी जाला पंचायत अंतर्गत भिखाडीह गांव की महिलाओं के एक समूह ने पूर्व प्रमुख भुनेश्वर मांझी और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना था कि समूह के पैसे से खरीदी गई जमीन को पूर्व प्रमुख ने अपने नाम पर रजिस्ट्री करा ली है और अब उसमें उन्हें कोई हिस्सेदारी नहीं दी जा रही है।

हालांकि, आरोप लगाने वाले समूह के पास पैसे के लेनदेन या मासिक जमा से संबंधित कोई भी लिखित दस्तावेज या प्रमाण उपलब्ध नहीं था। इस आधार पर अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह साबित नहीं हो सका है कि जमीन की खरीद समूह की धनराशि से ही की गई थी। जनता दरबार में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने आपसी सुलह का सुझाव दिया और कहा कि दस्तावेजी साक्ष्य के अभाव में कानूनी कार्रवाई संभव नहीं है। इस मौके पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर मांझी भी उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें