Hindi NewsBihar NewsMunger NewsNew Bus Service Launched from Munger to Supaur-Jamua by Bihar State Transport

सुपौर-जमुआ के लिए निगम ने शुरू की बस सेवा

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने मुंगेर से सुपौर-जमुआ के लिए नई बस सेवा शुरू की है। यह बस सुबह 6 बजे मुंगेर से रवाना होगी और विभिन्न स्थानों पर रुकते हुए सुपौर-जमुआ पहुंचेगी। दूसरी बस अपराहन 3 बजे चलेगी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरFri, 27 June 2025 02:55 AM
share Share
Follow Us on
सुपौर-जमुआ के लिए निगम ने शुरू की बस सेवा

मुंगेर, हिप्र। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम, मुंगेर की ओर से सुपौर-जमुआ के लिए बस सेवा शुरू की गई है। गुरुवार को प्रतिष्ठान अधीक्षक विजय यादव, कंट्रोलर आलोक सिंह, समयपाल राज रमण ने हरि झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। प्रतिष्ठान अधीक्षक श्री यादव ने बताया कि यह बस मुंगेर से सुबह 6 बजे खुलेगी एवं सुल्तानगंज, असरगंज, तारापुर एवं संग्रामपुर होते हुए सुपौर-जमुआ पहंुचेगी। सुपौर-जमुआ से 11.30 बजे मुंगेर के लिए रवाना होगी। दूसरी बस मुंगेर से अपराहन 3 बजे सुपौर-जमुआ के लिए खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 6 बजे सुपौर-जमुआ से मुंगेर के लिए रवाना होगी। इस रूट पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस नहीं चल रही थी।

अब सुपौर-जमुआ के साथ संग्रामपुर, असरगंज के लोगों को जिला मुख्यालय आने में सुविधा होगी। प्रतिष्ठान अधीक्षक ने बताया कि संग्रामपुर एवं नवादा के लिए जल्द बस सेवा शुरू की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें