लंदन में सम्मानित होंगे मधुरेंद्र, मिला चयन पत्र
मुंगेर के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए चयनित किया गया है। 30 वर्षीय मधुरेंद्र भारतीय कला के इतिहास में पहले ऐसे कलाकार हैं जिन्हें यह सम्मान...

मुंगेर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। विश्व पटल पर अपनी कला का लोहा मनवाने वाले मुंगेर के अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को लंदन में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए चयनित किया गया हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 30 वर्षीय युवा भारतीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार का नाम अंकित किया गया है। सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि यह जानकारी लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के टीम ने ईमेल पर चयन पत्र भेजकर दी है। वहीं लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक रेत कला के महान हस्तियां मधुरेंद्र कुमार को यह सम्मान ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में आयोजित एक समारोह में दिए जाने की संभावना हैं।
गौरतलब हो कि पूरे भारत में बिहार से अपनी गहरी तालुक रखने वाले शिल्पकार मधुरेंद्र कुमार भारतीय कला इतिहास में अबतक का पहला ऐसा कलाकार होंगे, जिनको लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए चयन कर सम्मान के लिए आंमत्रित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।