Hindi NewsBihar NewsMunger NewsInauguration of Block Twenty-Point Committee Office in Bariyarpur

प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष के कार्यालय का किया उदघाटन

बरियारपुर में मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल और प्रदेश सचिव सौरव निधि द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरWed, 25 June 2025 02:22 AM
share Share
Follow Us on
प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष के कार्यालय का किया उदघाटन

बरियारपुर, निज संवाददाता। मंगलवार को बरियारपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष कार्यालय का उदघाटन जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, जदयू प्रदेश सचिव सौरव निधि ने किया। इस मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव कुमार तथा उपाध्यक्ष मिथलेश मंडल मौजूद थे। जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि 20 सूत्री कमेटी सरकार का महत्वपूर्ण अंग है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष स्थानीय समस्या के निराकरण करने का प्रयास करेंगे। प्रदेश सचिव सौरभ निधि ने कहा कि बीस सूत्री कमेटी का गठन जनता के हितों के लिए किया गया है। इस मौके पर जदयू सदर प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार, महिला जिलाध्यक्ष पूनम देवी, मुखिया अशोक मंडल, जदयू नेता मनोज कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार, रमन कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मंटू मंडल, रामचंद्र प्रसाद, चंद्र दिवाकर शर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें