Hindi NewsBihar NewsMunger NewsHero Rajan Kumar Leads Artists in Republic Day Parade Honored by PM Modi

बाफ्टा के कलाकारों को मिला रक्षा मंत्रालय व राष्ट्रीय रंगशाला का प्रमाणपत्र

मुंगेर के राजन कुमार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में 26 कलाकारों का नेतृत्व किया। पीएम मोदी ने उनकी प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। हाल ही में कलाकारों को राष्ट्रीय प्रमाणपत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 29 June 2025 02:52 AM
share Share
Follow Us on
बाफ्टा के कलाकारों को मिला रक्षा मंत्रालय व राष्ट्रीय रंगशाला का प्रमाणपत्र

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। 26 जनवरी को मुंगेर के विभिन्न हिस्सों से बिहार फिल्म एंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा चुने गए 26 कलाकारों का नेतृत्व करते हुए हीरो राजन कुमार ने भारत को कर्तव्य पथ पर रिप्रजेंट किया था। हीरो राजन कुमार और उनकी टीम की प्रस्तुति को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर कलाकारों को सम्मानित किया था। योग नगरी मुंगेर की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला था। अब जब उन सभी कलाकारों का नेशनल सर्टिफिकेट आ गया है मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान सभी को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

भारत सरकार, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय रंगशाला शिविर की ओर से कलाकारों को प्रमाणपत्र दिया गया जिसे पाकर सभी कलाकार काफी उत्साहित हैं। कलाकारों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक परेड मे झांकी पेश करना हम सब के लिए यादगार लम्हा था और अब यह सर्टिफिकेट पाना गर्व की बात है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को दिल्ली के ऐतिहासिक इस परेड में जहां देश की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया जाता है वहीं देश के हर राज्य से आने वाले बेहतरीन कलाकार अपनी उत्कृष्ट कला का नमूना पेश करते हैं। यहां की विशेष झांकी में भारत के अंतर्राष्ट्रीय कलाकार राजन कुमार मुख्य कलाकार के रुप में नजर आए। साथ ही बाफ्टा के 26 कलाकारों को भी यहां परफॉर्म करने का अवसर मिला।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें