घट रहा गंगा का जलस्तर, प्रति घंटे एक सेंटीमीटर नीचे जा रहा जलस्तर
मुंगेर में गंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार को 21 सेंटीमीटर गिरा। जल आयोग के अनुसार जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। वर्तमान जलस्तर 32.90 मीटर है, जो वार्निंग लेवल से 5 मीटर नीचे है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग...

मुंगेर, निज प्रतिनिधि। उमस भरी गर्मी के बीच गंगा नदी के जलस्तर में दूसरे दिन शुक्रवार को भी लगभग 21 सेंटीमीटर कमी आई। केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार फिलहाल जलस्तर उतार चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। बुधवार को जहां जलस्तर में वृद्धि दर्ज किया गया था, वहीं गुरुवार से जलस्तर में गिरावट जारी है। दो दिनों के अंदर लगभग 21 सेंटीमीटर की कमी जलस्तर में आई है। शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे गंगा नदी का जलस्तर 32.98 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया, तो वहीं10 बजे यानी 3 घंटे में4 सेंटीमीटर की कमी जलस्तर में आई। 10 बजे 32.94 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया।
जबकि 2 बजे 32.90 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया। गौरतलब है कि जिले में गंगा नदी का वार्निंग लेवल 38.33 मीटर है, तो वहीं डेंजर लेवल 39.33 मीटर है। हालांकि फिलहाल गंगा नदी का जलस्तर वार्निंग लेवल से 5 मीटर से भी अधिक नीचे बह रही है। इसलिए कोई खतरे की बात नहीं है, लेकिन पिछले दिनों जिस प्रकार गंगा नदी के जलस्तर में तेजी आ रही थी, ऐसा लग रहा था कि कुछ ही दिनों में स्थिति विकराल हो सकती है। उधर जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से संभावित बाढ़ के मद्देनजर आवश्यक तैयारी शुरू कर दी गई है। जिले के छह प्रखंड मुंगेर सदर, जमालपुर, धरहरा, बरियारपुर असरगंज के साथ ही हवेली खड़गपुर का तीन पंचायत हर साल बाढ़ से प्रभावित हो जाता है। आपदा प्रबंधन विभाग आवश्यक तैयारी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे बाढ़ राहत शिविर की तैयारी भी शामिल है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बताया कि बाढ़ के मद्देनजर जो भी आवश्यक है कार्य है, उसकी तैयारी चल रही है। अगर बाढ़ आती भी है तो इसके लिये प्रशासन पूरी तरहसे मुस्तैद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।