Hindi NewsBihar NewsMunger NewsCongress Service Team Initiates Movement for Jamalpur Rail Factory Development

जमालपुर वर्कशॉप में बहाली और विकास की मांग को लेकर कंाग्रेस सेवा दल का होगा शंखनाद आंदोलन

जमालपुर में कांग्रेस सेवा दल की बैठक हुई, जिसमें एशिया के प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाने के विकास और बहाली की मांगों पर चर्चा की गई। राजकुमार मंडल ने कहा कि कारखाना आज विकास के लिए तरस रहा है। आंदोलन की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरThu, 26 June 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
जमालपुर वर्कशॉप में बहाली और विकास की मांग को लेकर कंाग्रेस सेवा दल का होगा शंखनाद आंदोलन

जमालपुर। निज प्रतिनिधि कांग्रेस सेवा दल, जोनल कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को जोनल उपाध्यक्ष राजकुमार मंडल के आवास पर आयोजित की गयी। बैठक में एशिया प्रसिद्ध रेल इंजन कारखाना जमालपुर के सर्वांगीण विकास और यहां बहाली की मांगों पर चर्चा हुई। तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कांग्रेस सेवा मांगों को लेकर शंखनाद आंदोलन की शुरुआत करेगी। इसके लिए धराना, प्रदर्शन आदि आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। मौके पर अध्यक्षता करते हुए राजकुमार मंडल ने कहा कि देश का पहला और एशिया का प्रसिद्ध कारखाना आज विकास को लेकर तरस रहा है। रेलमंत्रालय द्वारा जमालपुर वर्कशॉप को विद्युत इंजन का मरम्मत कार्य का वर्कलोड दिया गया था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण इस वर्कलोड पर अबतक एक इंच भी कार्य आगे नहीं बढ़ा।

वहीं इस कारखाना को मेमू का भी वर्कलोड मिला था। प्रशासन की शिथिलता के कारण यह वर्कलोड भी दूसरे कारखाना को शिफ्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की दोहरी नीति का शिकार कारखाना होता रहा है। इसलिए इसके विकास के लिए चरणबद्ध आंदोलन की जरूरत है। वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश साह ने कहा कि कारखाना शहर का लाइफ लाइन है। जमालपुर कारखाना और डीजल शेड के विकास से ही शहर का बाजारी विकास जुड़ा है। इसलिए कारखाने को बचाने के लिए यहां 175 टन डीजल हाइड्रोलिक क्रेन, मेट्रो ट्रेन का मरम्मत कार्यभार की विशेष जरूरत है। वहीं जमालपुर रेल अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में परिणत करने की भी मांग वर्तमान रेल मंत्री से जमालपुर आगमन के दौरान किया गया था। लेकिन इस दिशा में अबतक कोई सुधी नहीं ली गयी। इसलिए अब आंदोलन की एक मात्र रास्ता शहरवासियों के लिए खुलता है। मौके पर कृष्ण प्रकाश, निरंजन तिवारी, परेश राव, अरुण मंडल, डॉ. राजकुमार, अमित कुमार गुप्ता, रिंकू सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें