वार्ड नंबर 21 में पार्षद पद के लिए आज वोट डालेंगे 4733 मतदाता
मुंगेर के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 21 में आज वार्ड पार्षद के लिए उपचुनाव होगा। 4733 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 2472 पुरुष और 2273 महिलाएँ हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।...

मुंगेर, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 21 में वार्ड पार्षद पद के लिए उपचुनाव आज होगा। नगर निगम के वार्ड संख्या 21 में 5 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। सभी मतदान केन्द्रों पर 5-5 मतदान कर्मी की तैनाती की गयी है। जहां 4733 मतदाता 28 जून को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 2472 पुरुष और 2273 महिला मतदाता है। 28 जून की सुबह 7 बजे से मतदान आरंभ होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। इस वार्ड से मात्र दो प्रत्याशी रौशनी नाज और मो. गुलजार अली ने नामांकन कराया है। मतदान के पश्चात मतगणना 30 जून को सुबह आठ बजे से होगी।
गौरतलब है कि वार्ड संख्या-21 के वार्ड पार्षद अबुल हसन की मृत्यु 8 दिसंबर 2023 को हो गयी थी इसके पश्चात वहां पार्षद का पद रिक्त हो गया था। नगर परिषद हवेली खड़गपुर के वार्ड संख्या-10 में भी 28 जून को उपचुनाव होगा। उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।