Hindi NewsBihar NewsMunger News50th Anniversary of Emergency BJP Seminar Highlights Historical Struggles Against Congress

आपातकाल के समय हुई थी लोकतंत्र की हत्या: विधायक

मुंगेर में भाजपा ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर एक सेमिनार आयोजित किया। मुख्य अतिथि राजेश झा ने आपातकाल के दौरान आंदोलनकारियों पर किए गए अत्याचारों का उल्लेख किया। विधायक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 28 June 2025 01:22 AM
share Share
Follow Us on
आपातकाल के समय हुई थी लोकतंत्र की हत्या: विधायक

मुंगेर, निज संवाददाता। भाजपा के मकससपुर स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा लगायें गए आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डा. अरुण कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सह क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा उर्फ राजू झा, मुंगेर विधायक प्रणव कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवीन्द्र सिंह कल्लू, जिला प्रभारी विपिन कुमार सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष सह बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष प्राण रंजन विकास ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् गीत से हुआ।

मौके पर 1974 के आन्दोलन के स्वतंत्रता सेनानियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजेश झा उर्फ राजू झा ने कहा कि 1974 में कांग्रेस सरकार की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाह का परिचय देते हुए आपातकाल लगा कर आंदोलनकारियों को प्रताड़ित कर जेल भेजा था। आंदोलनकारियों को कई यातनाएं झेलनी पड़ी थी। मुंगेर विधायक माननीय प्रणव कुमार यादव ने कहा कि आपातकाल के समय लोकतंत्र की हत्या हुई थी। जेपी आंदोलन में आगे की पंक्ति में बैठे नेता सत्ता के लोभ में कांग्रेस के साथ सरकार बना कर देश को लुटने का काम किया। जिलाध्यक्ष डॉ अरूण पोद्दार ने कहा कि आज लोक नायक जयप्रकाश नारायण जी जहां भी होंगें अपने प्रथम पंक्ति के अनुयायियों को देख कर उनकी आत्मा रोती होगी। वर्तमान की एनडीए सरकार 1974 को जेपी आंदोलनकारी को पेंशन देकर सम्मानित करने का काम कर रही है। सेमिनार में जिला उपाध्यक्ष शंभुशरण राय, कर्नल अरूण सिंह, शालीग्राम केसरी, ओमप्रकाश ठाकुर, युगल किशोर राय, चेतन कुमार, सुमेधा आर्या, स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार साह, सुधीर मंडल, दुर्गेश कुमार, पारस शर्मा, ब्रजकिशोर मंडल, शिशिर कुमार सिंह, जगत ठाकुर, कविता साहनी, अमर रत्नम, शंकर यादव, राजीव टुडू, सुनील झा, मनीष गोस्वामी, चंद्रचूड़ साक्षी, शंकर सिंह, विजय सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें