Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTwo Injured in Raxaul Gas Bullet and Truck Collision Tractor Accident Claims Lives of Two Teens

भारतीय गैस बुलेट वाहन क्षतिग्रस्त

रक्सौल में टिकौली जंगल में भारतीय गैस बुलेट और ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। बुलेट चालक जगदेव यादव और ट्रक सहचालक प्रवीण प्रज्ञा का इलाज चल रहा है। वहीं, वीरगंज में एक ट्रैक्टर पलटने से दो...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSat, 28 June 2025 02:03 AM
share Share
Follow Us on
भारतीय  गैस बुलेट वाहन क्षतिग्रस्त

रक्सौल। पूर्व पश्चिम राज मार्ग अंतर्गत टिकौली जंगल में भारतीय गैस बुलेट और ट्रक की ठोकर से दो लोग घायल हो गए।वहीं,भारतीय गैस बुलेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया गया। एलपीजी बुलेट सुरक्षित रहने से कोई अनहोनी नहीं हुई। घायल की पहचान गैस बुलेट चालक बिहार के जगदेव यादव(45) और राप्ती नगर पालिका निवासी ट्रक के सहचालक प्रवीण प्रज्ञा के रूप में हुई है। चितवन के डीएसपी रविंद्र खनाल ने बताया कि दोनो का इलाज भरतपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ट्रैक्टर से कुचल दो किशोर की मौत,एक घायल रक्सौल। वीरगंज महानगर पालिका वार्ड28 बगही में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर पलटने से हुई दुर्घटना में दो किशोर की कुचल कर मौत हो गई।

मृतक की पहचान बगही गांव निवासी आकाश पटेल और गोलू पटेल के रूप में हुई है। डीएसपी सुभाष भट्ट ने बताया कि भेड़ाहा नदी में मिट्टी लेने जाते समय ट्रैक्टर पलट कर सड़क से 15 फीट नीचे जा गिरी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें