Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Electrocution Claims Life of 30-Year-Old Kundan Kushwaha in Kavaiya

करंट लगने से युवक की हुई मौत

कवैया ग्राम में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक कुन्दन कुशवाहा की मौत हो गई। वे पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद के पुत्र थे। घरेलू मोटर के चापाकल से कनेक्शन करते समय बिजली की चपेट में आ गए। उनके परिवार में तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 27 June 2025 02:57 AM
share Share
Follow Us on
करंट लगने से युवक की हुई मौत

घोड़ासहन। प्रखंड के कवैया ग्राम में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक कुन्दन कुशवाहा की मौत हो गयी। मृतक कुन्दन कुशवाहा कवैया पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार,घरेलू मोटर का चापाकल से कनेक्शन करने के दौरान वे बिजली की चपेट में आ गये और उनकी मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी ले जाया गया है। कुन्दन कुशवाहा की तीन अबोध बच्चियां व एक पुत्र है। मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वही प्रखंड क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गयी है। रालोमो के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा,अजय कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें