Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Death of 40-Year-Old Woman Due to 11 000 Volt Wire Accident

करंट लगने से महिला की मौत

मेहसी में 40 वर्षीय महिला मंजू देवी की 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बखरी नाजिर पंचायत के चकरोजा समसुद्दिन गांव में गुरुवार सुबह हुई। जर्जर तार तेज हवा के कारण टूटकर गिर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 27 June 2025 03:00 AM
share Share
Follow Us on
करंट लगने से महिला की मौत

मेहसी। 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 40 वर्षीया महिला मंजू देवी की मौत घटनास्थल पर हो गयी। घटना थाना क्षेत्र के बखरी नाजिर पंचायत के चकरोजा समसुद्दिन गांव में गुरुवार की सुबह 5 बजे घटी है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका के घर के पीछे से 11हज़ार वोल्ट का तार खिंचा गया है। तार वर्षो से जर्जर है। रात्रि तेज़ हवा के कारण तार टूट कर गिरा हुआ था। तार में विधुत प्रवाहित था। गुरुवार की सुबह उक्त महिला खाना बनाने के लिए लकड़ी लाने घर के पीछे गयी तो 11 हज़ार वोल्ट के तार की चपेट में आ गयी।

जिसके कारण उक्त महिला की मौत घटना स्थल पर होगयी। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है।पुष्टि थाना अध्यक्ष सानू गौरव ने की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें