Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsRainwater Drainage Issues in Dhaka Municipality Lead to Flooding

ढाका में कई जगहों पर नाली के पानी की निकासी नहीं

ढाका नगर परिषद में नाली का जाल तो है, लेकिन कई जगह जल निकासी नहीं होने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। वार्ड 9 और 10 में नाली का पानी सड़क पर गिरता रहता है, जिससे बीमारियों का खतरा है। नगर परिषद ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीWed, 25 June 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
ढाका में कई जगहों पर नाली के पानी की निकासी नहीं

सिकरहना। ढाका नगर परिषद में चारों ओर नाली का जाल बिछा हुआ है। लेकिन कई जगहों पर नाली के पानी का निकासी नहीं होने के कारण बरसात में जलजमाव की स्थिति बनी हुयी है। कई ऐसे जगह है जहां सालों भर नाली का पानी सड़क पर गिरता रहता है। वार्ड न. 9 चैनपुर ढाका में जग्रन्नाथ साह व वार्ड न. 10 में शंभू सिंह, अजय साह के घर के समीप नाली का पानी हमेशा गिरता रहता है। उक्त जगह पर नाली तो है लेकिन पानी का निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर पानी गिरता रहता है, जिससे हमेशा वहां पर जलजमाव रहता है।

उस जगह पर जो नाली है उसकी भी उड़ाही समय समय पर नहीं हो पाती है। इधर, ढाका घोड़ासहन रोड में चैनपुर ढाका ब्रह्मस्थान के समीप मुख्य सड़क पर ही बारिश के पानी से जलजमाव है। जलजमाव होने से आसपास के इलाकों में बीमारी फैलने की संभावना बनी रह रही है। मानसून पूर्व ढाका में कई जगहों पर नाली उड़ाही का कार्य हुआ था। लेकिन अभी भी कई जगहों पर नाली उड़ाही का कार्य बाकी है। नगरवासी चंदेश्वर ठाकुर, अजय साह, अशोक कुमार सिंह, कृष्णनन्दन बैठा आदि ने बताया कि नगर परिषद में नाली तो बना दिया गया है। लेकिन उसके सही देखरेख नहीं होने के कारण नाली की स्थिति काफी खराब हो गयी है। इससे पानी का निकासी नहीं हो पाता है। इधर, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि ढाका नगर परिक्षद क्षेत्र में नाली का उड़ाही कार्य हुआ है और लगातार चल रहा है। ढाका घोड़ासहन रोड में जलजमाव वाले जगह पर पूर्व से नाली नहीं होने के कारण जलजमाव की समस्या पैदा हो रही है। उसका टेंडर हो चुका है। वहीं कई जगहों पर नाली के पानी का निकासी नहीं होने से परेशानी हो रही है। इसका समाधान निकाला जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें