Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPrimary School Headmistress Anju Devi Murder Case Accused Papu Paswan Arrested

प्रधान शिक्षिका की हत्या का आरोपित 10 वर्षों बाद धराया

घोड़ासहन के प्राथमिक विद्यालय कोनवा टोला की प्रधानाध्यापिका अंजू देवी की हत्या के आरोपित पप्पू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 2015 में दहेज के लिए अंजू देवी की हत्या की गई थी। उसके ससुराल वालों...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 29 June 2025 12:57 AM
share Share
Follow Us on
प्रधान शिक्षिका की हत्या का आरोपित 10 वर्षों बाद धराया

घोड़ासहन,निप्र। प्राथमिक विद्यालय कोनवा टोला में प्रधानाध्यापिका के पद पर पदस्थापित अंजू देवी की हत्या के मामले का आरोपित पप्पू पासवान को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुअनि मधुकर कुमार व नवीन कुमार के द्वारा पैतृक गांव आदापुर क्षेत्र के मूर्तिया में छापेमारी कर पप्पू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। 2015 में 5 नवम्बर को दहेज के लिए पति सहित अन्य ससुराल वालों के द्वारा घोड़ासहन आकर अंजू देवी की हत्या कर दी गयी थी। पुलिस के अनुसार,अंजू देवी की शादी मूर्तिया गांव के अच्छेलाल पासवान के पुत्र अरूण पासवान के साथ हुई थी। 2006 में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कोनवा टोला में पदस्थापना के बाद वह पिता विन्देश्वरी पासवान के साथ घोड़ासहन में रहने लगी।

ससुराल वालों के द्वारा ट्रैक्टर खरीदने के लिए छह लाख रुपयों की मांग पूरा नहीं करने पर उसकी हत्या कर दी गयी। मामले के अन्य आरोपितों को पूर्व में न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें