भूमि विवाद में गोली चली, एक की मौत
पकड़ीदयाल के भगवानपुर में भूमि विवाद के चलते फायरिंग हुई, जिसमें अजय सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अजय की बेटी और भाई भी घायल हुए हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार...

पकड़ीदयाल। थाना क्षेत्र के थरबितिया पंचायत के भगवानपुर में गुरुवार की देर शाम भूमि विवाद को लेकर फायरिंग व तेज हथियार से हमला हुआ। फायरिंग में गोली लगने से अजय सहनी 40 गंभीर रुप से घायल हो गया। पकड़ीदयाल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के मोतिहारी लाया गया। मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में पहुंचने के कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। उसके दाहिने तरफ सीने में एक गोली लगी है। वहीं गोली लगने से अजय सहनी की पुत्री निधि कुमारी व भाई रामलखन सहनी उर्फ लखिंद्र सहनी घायल हो गये। अजय सहनी को बचाने के क्रम में उसे भाई रामलखन सहनी को हाथ में गोली लगी।
उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं दूसरे पक्ष से जख्मी नवल किशोर सहनी 43 व राजेन्द्र सहनी 72 का इलाज पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में चल रहा है। एसपी स्वर्ण प्रभात का कहना है कि घटना को लेकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि थाने के संज्ञान में आने के बाद और कड़ी कार्रवाई करनी थी। गोली चलने की नौबत नहीं आने चाहिए था। इस मसले पर जांच के लिये पकड़ीदयाल के एएसपी को निर्देश दिया गया है। घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि अनुमंडलीय कोर्ट के आदेश पर अजय सहनी का मकान बन रहा था। दोनों पक्ष पर एक सप्ताह पहले 126 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।