Hindi NewsBihar NewsMotihari News70-Year-Old Woman Dies in Tempo Accident Near Chhampapur Bridge

टेंपो पलटने से महिला की मौत, एक घायल

पताही थाना क्षेत्र में चम्पापुर मटकोरवा पुल के पास एक तेज रफ्तार टेम्पो पलटने से 70 वर्षीय भागा देवी की मौत हो गई। जबकि एक अन्य महिला सुनीता देवी घायल हो गई। टेम्पो में चार महिलाएं थीं, और घटना के समय...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीFri, 27 June 2025 03:15 AM
share Share
Follow Us on
टेंपो पलटने से महिला की मौत, एक घायल

पताही। पताही थाना क्षेत्र के पताही बखरी मुख्य पथ में चम्पापुर मटकोरवा पुल के पास गुरुवार की दोपहर टेम्पो पलटने से एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई। इसी क्रम में एक ई रिक्शा भी पलट गया था,लेकिन वह खाली था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पताही की तरफ से एक तेज रफ्तार टेम्पो बखरी की तरफ जा रही थी। अचानक चम्पापुर मटकोरवा के पास नवनिर्मित पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। टेंपो में दबकर नोनफरवा पंचायत के वार्ड 07 निवासी महेंद्र महतो की पत्नी भागा देवी (70) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि फेनहरा थाना क्षेत्र के कालूपाकड़ गांव निवासी सुनीता देवी को गंभीर चोट आई।

टेम्पो में चार महिलाएं सवार थी। स्थानीय लोगों ने दौड़ कर टेम्पो को सीधा कर अन्य लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी मौके पर पहुंच घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पताही ले गया। जहां डॉक्टरों ने भागा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनीता देवी को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मृत महिला के शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है । वहीं टेम्पो को जब्त कर लिया है। मामले में पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई है। जिसके शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। साथ ही टेंपो को भी जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसबीआई में केवाईसी कराने आयी थी महिला सूचना मिलने पर मृतका की पोती अनिता कुमारी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंची जिसका रो रो कर बुरा हाल है। अनिता ने बताया कि उसकी दादी पताही स्टेट बैंक अपने खाता का केवाईसी कराने आई थी। केवाईसी के लिए बैंक से फॉर्म लेकर घर लौट रही थी तभी यह दुर्घटना हो गई और उसकी मौत हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें