Hindi Newsबिहार न्यूज़Monsoon in full swing rainfall in entire Bihar except Sitamarhi Sheohar

वेग में मॉनसून: सीतामढ़ी, शिवहर को छोड़ पूरे बिहार में बारिश, पटना में झमाझम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है। शनिवार को दो जिलों को छोड़ पूरे राज्य में बारिश हुई। राजधानी पटना में भी झमाझम बरसात हुई। अरवल में बारिश के साथ तेज आंधी भी चली, दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटनाSat, 21 June 2025 10:28 PM
share Share
Follow Us on
वेग में मॉनसून: सीतामढ़ी, शिवहर को छोड़ पूरे बिहार में बारिश, पटना में झमाझम

Bihar Weather Monsoon: बिहार में मॉनसून अपने पूरे वेग में आ गया है। शनिवार 21 जून को सीतामढ़ी और शिवहर जिले को छोड़ पूरे राज्य में बारिश हुई। राजधानी पटना में भी झमाझम बरसात का दौर चला। इस दौरान जमुई जिले में भारी बारिश का दौर देखा गया। वहीं, अरवल में आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हुआ, हवा की रफ्तार 74 किलोमीटर प्रति घंटा रही। इस दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य भर में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले 3-4 दिनों तक मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। बारिश का दौर शुरू होने से बिहार के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को राज्य का सबसे अधिक तापमान गोपालगंज एवं बिक्रमगंज (रोहतास) में 35.5 डिग्री और सबसे कम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दरभंगा में दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम में तापमान हल्की बढ़ोतरी हुई।

अरवल में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

जिले के सदर प्रखंड में रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बीघा गांव में बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। 80 वर्षीय बच्चू सिंह अपने दालान पर सो रहे थे, तभी उनके उपर मिट्टी की दीवार गिर गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:पहली बारिश में ही एसडीपीओ आवास और डीसीओ कार्यालय झील में तब्दील

पटना में हुई झमाझम बारिश, रविवार भी आसार

शनिवार को राजधानी में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 8.6 मिलीमीटर पानी गिरा। पटना में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। इस दौरान दिन भर जिले के अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होती रही। हालांकि, राजधानी के अधिकतम तापमान में 1.7 और न्यूनतम में तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पटना का अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना शहर में रविवार को भी बरसात के आसार हैं।

अगला लेखऐप पर पढ़ें