Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsInternational Yoga Camp Held in Benipatti Promoting Health and Wellness

सदियों से योग के महत्व को पूर्वजों ने स्वीकारा है, महिलाओं की भी बढ़ रही भागीदारी

बेनीपट्टी में केवाईसी के तत्वावधान में 11वें अंतराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया। ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम के अंतर्गत योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक सुन्दरम कुमार झा ने योग के फायदों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 22 June 2025 12:16 AM
share Share
Follow Us on
सदियों से योग के महत्व को पूर्वजों ने स्वीकारा है, महिलाओं की भी बढ़ रही भागीदारी

बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। केवाईसी के तत्वावधान में बेनीपट्टी के ब्लॉक बायपास रोड में 11 वें अंतराष्ट्रीय योग शिविर का आयोजन किया गया गया। ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य को थीम बनाते हुए योगाभ्यास कराया गया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के योग प्रशिक्षक सुन्दरम कुमार झा ने विभिन्न आसनों में योगाभ्यास कराते हुए कहा कि योग से शरीर के अंदर रहे विनासकारी तत्वों का नाश होता है। दुषित विकारों के नष्ट होने से शरीर व मन में स्थिरता का अविर्भाव होता है जिससे मन और तन स्वस्थ्य रहता है। योगाभ्यास में पूर्व मंत्री सह विधायक विनोद नारायण झा, ईओ गौतम आनंद सहित अन्य पुरूष-महिलाएं शामिल हुए।

विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि योग हमारी पूर्वजों का धरोहर है। इतिहास साक्षी है कि योग के बल पर ही सैकड़ों वर्ष तक ऋषि:मुनियों ने स्वस्थ जीवन जीया है। विदेशी सभ्यता के प्रभाव से युवाओं ने इसके महत्व को समझना कम कर दिया था। जिसे भारत के प्रधान ने एक क्रांति लाकर योग को विश्व स्तर पर स्थापित कर अंतराष्ट्रीय दिवस के रूप में इसे मनाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने का काम किया है। योगभ्यास में महिलाओं की बढ़ रही भागीदारी एक अच्छी शुरूआत है। आगत अतिथियों को केवाईसी के संयोजक पंकज झा ने स्वागत किया। सिविल कोर्ट परिसर में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव विधिक सेवा समिति मनीष राय ने कहा कि योग को आत्मसात कर हम स्वस्थ्य जीवन जी सकते हैं। इस अवसर पर अन्य न्यायाधीशों सहित न्याय कर्मी उपस्थित रहे। डॉ.एनसी कॉलेज परिसर में सुनील भूषण झा के नेतृत्व में,कालीदास डीह पर भाजपा के हरलाखी विधानसभा प्रभारी डॉ.बागिशकांत झा ने योगाभ्यास किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें