नमाज अदायगी के साथ सम्पन्न हुआ बकरीद का पर्व
आलमनगर में ईद उल अजहा का पर्व शनिवार को नमाज के साथ मनाया गया। इमाम मो. आरिफ नदवी ने नमाज से पहले तकरीर में मुस्लिम समुदाय के महत्व पर चर्चा की। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई। विभिन्न...

आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) शनिवार को नमाज अदायगी के साथ संपन्न हुआ। ईद उल अजहा पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर शांति और अमन चैन की दुआएं मांगी। शनिवार को आलमनगर स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने से पूर्व इमाम मो. आरिफ नदवी ने तकरीर में अकीदतमंदों को बताया कि पैगंबर साहब ने अपने पैगाम में कहा है कि मुस्लिम समुदाय में जन्म होना खुशकिस्मती है। उन्होंने बताया कि हमारा धर्म बतलाता है कि किसी भी व्यक्ति को न धोखा दें और न किसी तरह का कष्ट पहुंचाएं। आलमनगर के अलावा मधेली, मधेली दियारा, लक्ष्मीनियां, विष्णुपुर, बैतुल्लाह बासा, चकरामी, सुखारघाट, कुंजौड़ी, भरतखंड बासा, भागीपुर आदि मस्जिदों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर सलामती की दुआएं मांगी।
नमाज अदायगी के बाद मुस्लिम समुदाय के अधिकांश घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की गयी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मस्जिदों के पास नमाज के दौरान दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।