रेलिंग के अभाव में पुलिया बना जानलेवा
ग्वालपाड़ा-लक्ष्मीपुर पथ पर सरौनी नहर पुल की रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका बनी हुई है। अधिकारियों को कई बार इसकी जानकारी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ। जर्जर पुलिया से गुजरते समय कई लोग गंभीर रूप से...

ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। ग्वालपाड़ा-लक्ष्मीपुर पथ में सरौनी नहर पुल का रेलिंग टूट जाने से आवागमन में हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके चलते लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई बार अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी गयी। लेकिन रेलिंग को दुरुस्त करने का अभी तक कोई प्रयास नहीं किया जा सका है। लोगों ने बताया कि सरौनी चांप से आगे बढ़ते ही नहर पर जर्जर पुलिया नजर आ जाता है। पुलिया की हालत जर्जर हो चुकी है। एक तरफ के रेलिंग का वजूद वर्षों पूर्व मिट चुका है। पुलिया के समीप सड़क काफी घुमावदार है। जरा सी चूक होते ही वाहन फिसल कर नहर में गिर जाता है।
हादसे का शिकार होकर अब तक दर्जनों लोग हाथ-पैर गंवा चुके हैं। कुछ की जानें भी जा चुकी है। छोटे वाहन किसी तरह पुलिया पार कर जाते हैं। लेकिन बड़े वाहनों को पुलिया पार करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो दशक में कई बार सड़क का नए सिरे से निर्माण हो चुका है। सड़क की सूरत बदल गई। लेकिन पुलिया को हर बार अपने रहमोकरम पर छोड़ दिया गया। लिहाजा पुलिया की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती चली गयी। जबकि ग्वालपाड़ा से बिहारीगंज, मुरलीगंज, कुमारखंड और पड़ोसी जिले पुर्णिया के सीमा क्षेत्र में दाखिल होने के लिए इसी पुलिया से होकर गुजरना पड़ता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।