Hindi Newsबिहार न्यूज़Lalu Yadav will remain RJD national president holding post since forming party

लालू यादव बने रहेंगे आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी बनाने के बाद से पद पर हैं राजद सुप्रीमो

लालू यादव राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने रहेंगे। वे सोमवार को इस पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन करेंगे। उनका दोबारा आरजेडी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। वे आरजेडी बनाने के बाद से इस पद पर बने हुए हैं।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटनाSat, 21 June 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
लालू यादव बने रहेंगे आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी बनाने के बाद से पद पर हैं राजद सुप्रीमो

लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। वे आरजेडी के गठन से लेकर अब तक इस पद पर बने हुए हैं। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का नोटिफिकेशन रविवार को जारी हो जाएगा। सोमवार 23 जून को लालू इस पद के लिए नामांकन करेंगे। एक बार फिर उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कोई बदलाव नहीं होने वाला है।

पार्टी नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार आरजेडी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जून को कर दिया जाएगा। आरजेडी के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचंद्र पूर्वे द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है।

अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन 23 जून को पटना स्थित आरजेडी के केंद्रीय कैंप कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे के बीच राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचंद्र पूर्वे के समक्ष किया जा सकेगा। लालू यादव सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।

ये भी पढ़ें:RJD के नए प्रदेश अध्यक्ष बने मंगनी लाल मंडल; 19 जून को ताजपोशी

बता दें कि साल 1997 में जनता दल से अलग होकर लालू ने आरजेडी का गठन किया था। उस समय लालू यादव आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। तब से लेकर बीते 28 सालों से वे ही बार-बार इस पद पर काबिज होते रहे हैं।

आरजेडी में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया जारी है। हाल ही में पार्टी ने अति पिछड़ा वर्ग से आने वाले मंगनी लाल मंडल को बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने जगदानंद सिंह की जगह ली। जगदानंद बीते कई महीनों से पार्टी की गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें