लालू प्रसाद यादव ने राजद अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, तेजस्वी यादव बोले - हमें जीत मिलेगी
Lalu Prasad Yadav: राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू प्रसाद यादव पार्टी के अध्यक्ष हैं। इस बार भी उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है। 28 साल से लालू प्रसाद यादव लगातार इस पद पर आसीन हैं।

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है। सोमवार को प्रदेश राजद कार्यालय में लालू प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया है। पार्टी के गठन के समय से ही लालू प्रसाद राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। कल नामांकन पत्र की जांच होगी। लालू प्रसाद यादव का अध्यक्ष बनना तय है। तेजस्वी यादव ने बताया कि लालू प्रसाद यादव ने राजद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। तेजस्वी यादव ने कहा, ‘लालू जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। इससे सभी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। वे अब तक 12 कार्यकाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पूरा कर चुके हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आने वाले समय में हमें जीत मिलेगी।’
राजद के सांगठनिक सत्र 2025-2028 के लिए यह नामांकन किया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ कई राजद नेता मौजूद थे। राजद पार्टी के गठन के बाद से ही लालू प्रसाद यादव पार्टी के अध्यक्ष हैं। इस बार भी उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय है। 28 साल से लालू प्रसाद यादव लगातार इस पद पर आसीन हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहलेपूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया गया था।