Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWomen in Remote Villages Face Lack of Medical Facilities During Childbirth

पहाड़ी इलाका के लोगों को नहीं मिल रहा चिकित्सीय सुविधा

पहाड़ी इलाका के लोगों को नहीं मिल रहा चिकित्सीय सुविधा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 27 June 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
पहाड़ी इलाका के लोगों को नहीं मिल रहा चिकित्सीय सुविधा

चानन, निज संवाददाता। पहाड़ी इलाका में स्थित सतघरवा, कछुआ, महजनमा सहित तमाम गांव की महिलाओं को चिकित्सीय सुविधा नहीं मिल रहा है। चिकित्सीय सुविधा दुरूस्त नहीं रहने से प्रसव के दौरान महिलाओं को काफी फजीहत झेलना पड़ता है। गांव के आस पास उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से प्रसव पीड़ा से कराह रही महिलाओं को ढ़ाई तीन किमी पैदल चलकर चानन सीएचसी आना पड़ता है, जो काफी मुश्किल काम होता है। गांव से बाहर सटे गांव आने पर ग्रामीण चिकित्सक रहता है। लेकिन उनसे इलाज कराना कतई संभव नहीं है। गर्भवती प्रसव होने के दौरान काफी परेशान रहती है। गांव की महिला रीना देवी, बबली देवी, मीना देवी, आरती देवी, सुमो देवी आदि ने बताया कि आस पास उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से भगवान भरोसे महिलाओं को प्रसव कराया जाता है।

दिन में दर्द होने पर किसी तरह अस्पताल पहुंचा दिया जाता है। लेकिन रात में काफी दिक्कत होती है। गांव में अगर कोई बीमार हो जाता है, तो परिजन जड़ी बूटी से बीमारी दूर करने की कोशिश करते हैं। जब मरीजों का मर्ज बढ़ जाता है, तब उसे सरकारी या निजी अस्पताल पहुंचाया जाता है। गांव तक पहुंचने का रास्ता कठिन : सतघरवा, महजनमा आदि गांव तक पहुंचना बरसात के साथ भी अन्य दिनों में पहुंचना मुश्किल हो जाता है। गांव के अजीत कोड़ा, सुरेश कोड़ा ने बताया कि पहाड़ी इलाका में स्थित सतघरवा कोड़ासी तक पहुंचने में लोगों को आज भी कच्ची सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। सड़क के साथ ही गांव में पेयजल की भी किल्लत है। अब भी कई जरूरतमंद लोगों को पीएम आवास नहीं मिल सका है। महिलाएं होती मजबूत : स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त वातावरण में रहने के कारण यहां की महिलाएं काफी मजबूत होती है। पेड़ पौधों की हरियाली में उन्हें शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है। सभी परिश्रम करते है, मवेशियों के गोबर को खाद के रूप में इस्तेमाल करते है। खेत में उपजी हरी सब्जियों में पौष्टिकता होती है। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विनय कुमार ने कहा कि रास्ता दुर्गम होने के बावजूद एएनएम ड्यूटी पर जाती है। लोगों को बेहतर सुविधा मिले इसका ख्याल विभाग द्वारा रखा जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें