Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsNotorious Criminal Awadhesh Mandal Arrested by STF and Kursela Police

कटिहार: कुख्यात अवधेश मंडल लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

कुख्यात अपराधी अवधेश मंडल को एसटीएफ पूर्णिया और कुरसेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गोबराही दियारा क्षेत्र से की गई, जहां उसके पास से एक लोडेड कट्टा और तीन कारतूस मिले। अवधेश पूर्व में हत्या...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 19 June 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
कटिहार: कुख्यात अवधेश मंडल लोडेड कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार

कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुख्यात अपराधी अवधेश मंडल को एसटीएफ पूर्णिया और कुरसेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी गोबराही दियारा, खेरिया घाट क्षेत्र से की गई। जहां पुलिस ने उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। अपर थानाध्यक्ष प्रहलाद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार अवधेश मंडल थाना क्षेत्र के मलिनियां गांव का रहने वाला है। वह पूर्व में कुरसेला के व्यवसायी उत्तम जायसवाल की हत्या मामले में सजा काट चुका है। वर्तमान में वह दियारा क्षेत्र में किसानों से रंगदारी और आपराधिक मामलों में वांछित था। गुप्त सूचना पर एसटीएफ पूर्णिया के सहयोग से चलाए गए इस विशेष अभियान में आरोपी को दबोच लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अवधेश के खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें