खगड़िया: वर्षों से विस्थापित परिवारों को जल्द मिलेगा बासगीत पर्चा : एसडीओ
चौथम में विस्थापित परिवारों के लिए खुशखबरी है। प्रशासन जल्द ही अभियान बसेरा के तहत उन्हें पर्चा देगा। सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने विस्थापित परिवारों से मुलाकात कर पर्चा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने...

चौथम। वर्षों से विस्थापित परिवारों के लिए खुशखबरी है। अब जल्द ही अभियान बसेरा के तहत छूटे हुए विस्थापित परिवारों को पर्चा मिलेगा। इसकी तैयारी चौथम अंचल प्रशासन की ओर से जोर शोर से की जा रही है। इसी को लेकर गुरुवार को सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने विस्थापित परिवारों से मिलकर जानकारी ली। साथ ही जल्द पर्चा देने का आश्वासन भी दिए। बताया जाता है कि सदर एसडीओ धनंजय कुमार, चौथम सीओ रवि राज एवं अंचल अमीन राज कुमार एवं स्थानीय राजस्व कर्मचारियों के साथ हरदिया, जवाहर नगर एवं तेलौंछ गांव में जाकर वैसे परिवारों से मिले जो वर्षों से तो बसे हुए हैं।
लेकिन अब तक उन्हें बासगीत का पर्चा नहीं मिला है। इधर एसडीओ ने इस दौरान तीनों गांवों में वहां रह रहे लोगों से मुलाकात की। वहां पर्चा की समस्याओं के अलावा अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए। पीडीएस से लेकर आवास योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में जानकारियां हासिल की। साथ ही लोगों से कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में अब तक नहीं जोड़ा गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़बा लें। इधर एसडीओ ने चौथम सीओ सहित राजस्व कर्मचारियों को कई निर्देश भी दिए। बताया जाता है कि लोगों ने एसडीओ के समक्ष कई समस्याएं भी रखी। एसडीओ ने सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन भी दिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।