30 जून को पर्यावरण क्विज, आज तक होगा पंजीकरण
30 जून को पर्यावरण क्विज, आज तक होगा पंजीकरण

लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के तत्वावधान में 30 जून 2025 को खेल भवन, लखीसराय में पर्यावरण क्विज का आयोजन किया जाएगा। इस आशय की जानकारी जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर दी गई है। यह क्विज प्रतियोगिता पर्यावरण और भूगोल विषय पर आधारित होगी। कुल 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। पर्यावरण एवं वन संरक्षण से संबंधित 20 प्रश्न इस प्रकार होंगे बिहार के भूगोल से संबंधित 20 प्रश्न, भारत के भूगोल से संबंधित 40 प्रश्न, विश्व भूगोल से संबंधित 20 प्रश्न होंगे।
प्रतियोगिता दो समूहों में आयोजित होगी। समूह । कक्षा 6 से 8 तक समूह ठ कक्षा 9 से 12 तक परीक्षा में दो-दो छात्र/छात्रा की युगल भागीदारी होगी। एक विद्यालय से अधिकतम पांच समूह भाग ले सकते हैं। पंजीकरण के लिए नोडल शिक्षक के रूप में श्री पीयूष कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फदरपुर (बड़हिया) को नामित किया गया है। इच्छुक विद्यालय व्हाट्सऐप नंबर 6200024787 पर निर्धारित प्रारूप में पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जून 2025 निर्धारित की गई है। क्विज प्रतियोगिता 30 जून को प्रातः 9 से 11 बजे तक आयोजित होगी। सफल प्रतिभागियों को 3 जुलाई 2025 को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों से प्रतियोगिता में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराने का आह्वान किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।