Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsAnnual Gramta Puja Begins in Badhiya for Agricultural Prosperity

सप्तशती के श्लोकों से भक्तिमय हुआ वातावरण

सप्तशती के श्लोकों से भक्तिमय हुआ वातावरण

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायFri, 27 June 2025 04:43 AM
share Share
Follow Us on
सप्तशती के श्लोकों से भक्तिमय हुआ वातावरण

बड़हिया, एक संवाददाता। नगर व प्रखंड क्षेत्र के सुख समृद्धि और कृषि कार्यों में उन्नति की कामनाओं के साथ हर वर्ष होने वाला अनुष्ठान ग्रामता पूजा भक्ति भाव के साथ गुरूवार से प्रारंभ हो गया। नगर के विख्यात जगदंबा मंदिर, ग्राम देवी अतिप्राचीन काली मंदिर और नागवती स्थान मंदिर में एक साथ शुरू हुए अनुष्ठान के बीच दुर्गा सप्तशती के सस्वर श्लोकों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। पंडित विनय कुमार झा के नेतृत्व में हो रहे अनुष्ठान के बीच यजमान समेत सभी पाठक साधना में रत रहे। यजमान की भूमिका में रामप्रवेश कुमार हैं। जिन्हें सविधि पंचोपचार कराया गया। तदुपरांत विधि विधान के साथ ग्राम देवी के आवाहन और पूजन किये गए।

विदित हो कि नगर और प्रखंड क्षेत्र के सुख समृद्धि व कृषि कार्यों में उन्नति हेतु प्रतिवर्ष ही आषाढ़ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक नौ दिवसीय विशेष ग्रामता पूजा का आयोजन वर्षों से किया जाता रहा है। इस वैदिक अनुष्ठान का समापन आगामी 04 जुलाई को होगा। आषाढ़ प्रतिपदा सह गुप्त नवरात्रि के साथ प्रारंभित हुए इस अनुष्ठान में विनय कुमार झा समेत विद्व ब्राह्मण ललित चौधरी, राहुल झा, अरुण पाठक, मुरारी पांडेय, ललित झा, पवन पांडेय, गौतम झा, रोहित झा, बबलू झा, गुड्डू झा, श्रवण झा और अमलेंदु झा शामिल हैं। आयोजन की निरंतरता में अनिल कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह आदि का सहयोग सराहनीय है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें