Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsSevere Traffic Jam at Mastan Chowk Causes Major Disruption in Kishanganj

मस्तान चौक पर लगा जाम, लोग परेशान

गुरुवार की सुबह कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक पर भीषण जाम लग गया, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह मार्ग किशनगंज-बहादुरगंज पथ का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में...

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजFri, 27 June 2025 05:01 AM
share Share
Follow Us on
मस्तान चौक पर लगा जाम, लोग परेशान

बिशनपुर। गुरुवार की सुबह कोचाधामन प्रखंड के मस्तान चौक के समीप भीषण जाम लग गई,जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी । किशनगंज - बहादुरगंज पथ जिले के कई प्रखंड के दर्जनों पंचायत के सैकड़ों गांव की हजारों की आबादी का जिला मुख्यालय जाने का यह महत्वपूर्ण मार्ग है। बड़ी संख्या में लोगों का इस सड़क से प्रतिदिन आवागमन होता है। गुरुवार की सुबह लगभग 09 बजे के करीब में मस्तान चौक पर भीषण जाम हो गया। महानंदा नदी पुल से लेकर मस्तान चौक से आगे लगभग एक किलोमीटर जाम कई घंटों तक लग गई। इस दौरान महानंदा पुल के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई,जाम क कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खासकर ऑफिस,स्कूल जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मस्तान चौक के समीप हमेशा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों ने मस्तान चौक के समीप जाम की समस्या के निदान करने की पहल प्रशासन से की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें