खगड़ा रेड लाइट एरिया में हुई पुलिस की छापेमारी
किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापेमारी की, जिसमें एक दर्जन नाबालिग लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लिया गया। चार से पांच नाबालिग लड़कियों को मुक्त किया गया। पुलिस को देह व्यापार के...

किशनगंज, संवाददाता। शहर के खगड़ा रेड लाइट एरिया में बुधवार की शाम पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने एक दर्जन नाबालिग युवती व लड़कों को हिरासत में लिया है। इसमें चार से पांच नाबालिग लड़कियां भी शामिल है। कुछ को मुक्त भी करवाया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। एसपी सागर कुमार ने भी कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि छापेमारी की प्रक्रिया चल रही है। बताया जाता है की देह व्यापार के लिए बाहर से लड़कियों को लाए जाने की सूचना पर पुलिस की टीम उक्त स्थल पर पहुंची थी।
बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। जिसमें बहादुरगंज, पहाड़कट्टा सहित कई थानों की टीम शामिल थी। टीम में महिला पुलिस कर्मी के साथ सादे लिबाज में भी पुलिस की टीम शामिल थी। पुलिस की टीम अचानक खगड़ा रेड लाइट एरिया पहुंची। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस की टीम ने वहां के कई घरों में भी छापेमारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने कई लोगों को खदेड़ कर पकड़ा। वहीं कुछ पुलिस को देखते ही फरार भी हो गए। बताया जाता है कि पुलिस को देह व्यापार के किसी बड़े रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी। वहीं करीब तीन घंटे तक पुलिस की कार्रवाई जारी थी। बताया जाता है कि पुलिस को कई ठोस सुराग मिले होंगे। इसे अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा सकती है। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।