जनवितरण प्रणाली के विक्रेता का निधन
दिघलबैंक निवासी जनवितरण विक्रेता अलोमनी सिंह (53) का निधन गुरुवार को उनके घर पर हुआ। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार थीं। उनके निधन पर पंचायत के कई नेताओं और रिश्तेदारों ने शोक व्यक्त किया। अलोमनी सिंह...

दिघलबैंक। धनतोला निवासी जनवितरण विक्रेता अलोमनी सिंह (53) पति स्व. पशुपति सिंह का गुरुवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन पर पंचायत निवासी सह पूर्व विधायक अवध बिहारी सिंह, पूर्व सरपंच इंद्र देव सिंह,मंगुरा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ललित कुमार सिंह, धनतोला पंचायत के उप मुखिया गौतम लाल गणेश, उप सरपंच तिलेश्वर प्रसाद सिंह, अभय नारायण सिंह, जीवन लाल सिंह, वीरभद्र सिंह,गोपी सिन्हा, संजीव कुमार गणेश सहित दर्जनों रिस्तेदार एवं परिजनों ने शोक जताया। अलोमनी सिंह अपने पीछे दो पुत्र और भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।