Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsWoman Commits Suicide in Chautham Family Alleges Murder Amid Domestic Dispute

चौथम: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

चौथम के मैजनी गांव में एक 36 वर्षीय महिला ममता देवी ने घरेलू विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के...

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याMon, 16 June 2025 03:03 AM
share Share
Follow Us on
चौथम: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत मैजनी गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक महिला की पहचान मैजनी गांव निवासी सुनील सिंह की 36 वर्षीया पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है की शनिवार की रात घरेलू विवाद के कारण महिला फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन महिला के पिता परबत्ता थाना के कज्जलबन गांव निवासी रामचरण प्रसाद के पुत्र वीरेंद्र प्रसाद ने चौथम थाना में आवेदन देकर पति सहित ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। इधर घटना की सुचना मिलते ही रविवार को चौथम पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।

इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया की दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हर एक पहलू की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें