शहर में यातायात नियमों की हो रही है अनदेखी
पेज तीन की लीड:::शहर में यातायात नियमों की हो रही है अनदेखीशहर में यातायात नियमों की हो रही है अनदेखीशहर में यातायात नियमों की हो रही है अनदेखीशहर में

खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया शहर में यातायात नियमों की अनदेखी हो रही है। जिससे शहर में जाम की समस्या प्रतिदिन उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह है कि सड़क पर ही ई रिक्शा व टेम्पों लगाकर सवारी को बिठाया जा रहा है। वाहन चालाकों की मनमानी का आलम यह है कि जैसे-तैसे वाहन सड़क पर खड़ी कर यात्री को बिठाया जाता है तो वहीं बड़े वाहन भी शहर में प्रवेश कर रही है। जिससे शहर में जाम की समस्या बना हुआ है। यहां तक कि शहर में अब ट्रैफिक पुलिस भी तैनात हैं। पर, इसका असर शहर में जाम की समस्या निदान में नहीं हो रहा है।
हाल के कुछ माह में शहर में जाम की समस्या से निदान के लिए यातायात नियम बनाकर ई रिक्शा व टेम्पो के लिए रूट तय भी किए गए। पर, यह लागू नहीं दिख रही है। जिससे भी जाम की समस्या जस की तस बनी है। खासकर शहर के राजेन्द्र चौक हो या फिर स्टेशन रोड हो या एमजी रोड हो अमूनन जाम लगी रही है। खासकर शाम के समय में जाम बढ़ जाती है। यहां तक कि राजेन्द्र चौक से लेकर रेल ओवर ब्रिज तक वाहन हमेशा पार्किंग की जाती है। जबकि यहां ट्रैफिक पुलिस की डयूटी भी लगी रहती है। पर, सड़क किनारे लगने वाले ई रिक्शा व टेम्पों पर रोक नहीं लगाई जा पा रही है। वहीं ट्रैफिक पुलिस हो या फिर जिला पुलिस के जवान तय रूट होकर वाहनों की आवाजाही कराने के प्रति गंभीर नहीं दिखते हैं। जिससे जैसे तैसे वाहन गुजरते रहते हैं। और जाम की समस्या यथावत बनी हुई है। इधर शहर में जाम की समस्या से निदान के लिए कुछ लोगों की समिति भी बनाई गई थी। पर, यह सभी प्रयास बेकार साबित हो रहे हैं। सड़क किनारे लगाए जा रहे हैं फुटकर दुकान : शहर में जाम की समस्या का सबसे बड़ा कारण सड़क किनारे लगने वाले फुटकर दुकान बना है। पर, इस पर सख्ती से रोक नहीं लग पा रही है। अब भी शहर के राजेन्द्र चौक से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क हो या फिर राजेन्द्र चौक से पूर्वी केबिन ढाला जाने वाली रोड सड़क किनारे लगने वाले फुटकर दुकान निर्धारित दूरी से आगे लगाई जा रही है। जिससे शाम में जाम की समस्या बढ़ जाती है। जबकि राजेन्द्र चौक से पूर्वी केबिन ढाला होकर ई रिक्शा व टेम्पो के लिए रूट भी तय है। ऐसे में सड़क पर फुटकर दुकान लगाए जाने से यह सड़क चलने लायक भी नहीं रह जाता है। ऐसे में यह सहज ही समझा जा सकता है कि इस रूट होकर वाहनों का आवागमन नहीं होता है। वहीं राजेन्द्र चौक के पास भी सड़क किनारे ठेला लग रहा है। वहीं यहां टेम्पों व ई रिक्शा भी बेधड़क पार्किंग की जा रही है। जबकि यहां पुलिस की डयूटी भी देखी जाती है। ऐसे में यहां वाहन चालकों को निकलने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। लोगों को अक्सर जाम का सामना करना पड़ता है। शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश से भी जाम की समस्या: शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश से भी जाम की समस्या हो रही है। शाम में अक्सर बड़े वाहन गुजरने से जाम हो जाती है। तय समय से पहले भी कभी-कभी बड़े वाहन शहर में इंट्री कर जाती है। जिससे शहर के एमजी रोड से लेकर राजेन्द्र चौक तक समस्या हो जाती है। वहीं शहर के कचहरी रोड में भी बड़े वाहनों की खूबे आवाजाही की जा रही है। यह सड़क भी काफी व्यवस्त हो गई है। शहर में बड़े वाहनों के नो इंट्री पर सख्ती से पुलिस को नजर रखनी होगी। ताकि देर शाम बाद वाहन प्रवेश करे। जिससे जाम की समस्या नहीं हो। शहर में जाम की समस्या से आम लोग परेशान: खगड़िया शहर में जाम की समस्या बढ़ी है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। लोग बाजार जाने से कतराते भी हैं। शहर के राजेन्द्र चौक पर अमूनन वाहनों की जाम लगी रहती है। स्टेशन रोड में भी जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। एमजी रोड में देर शाम बाद जाम की समस्या बढ जाती है। मील रोड हो या मेन रोड यहां रूक रूक कर जाम लगने का सिलसिला जा री रहता है। ऐसे में बाइक लेकर जाने में भी लोगों को समस्या का सामना करना पड़ता है। बॉक्स शहर में वैकल्पिक रूप से वाहन लगाने की हो सकती है व्यवस्था खगड़िया। निज प्रतिनिधि शहर में कई ऐसे जगह है जहां तत्काल वैकल्पिक रूप में वाहन पार्किग की व्यवस्था की जा सकती है। जिससे शहर में जाम की समस्या से कुछ राहत हो सके। शहर के केएन कल्ब, जेएनकेटी स्कूल के खाली स्थल में भी वाहन पार्किग की व्यस्था की जा सकती है। जहां लोग वाहन लगाकर मार्केंटिग कर सकें। वहीं बाईपास पर भी वाहन लगाने की व्यवस्था नगर परिषद द्वारा कराई जा सकती है। इधर रेलवे स्टेशन परिसर में बने वाहन पार्किंग में भी लोग वाहन लगाकर बाजार में खरीदारी कर सकते हैं। इससे वाहन सुरक्षित भी रहेगी और जाम की समस्या से भी राहत हो सकती है। इधर बता दें कि अब शहर के राजेन्द्र चौक के पास रेलवे की जमीन को वाहन स्टैंड के रूप में प्रयोग किया जाना है। इसके लिए शनिवार को डीआरएम ने पार्किंग का उदघाटन भी कर दिया है। यहां स्थित दुकानों को हटाकर जल्द ही इसे पार्किंग रूप में उपयोग किया जाने भी लगेगा। इससे भी वाहन चालकों को वाहन लगाने में सहुलियत मिलने वाली है। जिससे शहर में वाहनों की दवाब कम हो सकेगी। बोले अधिकारी शहर के सड़कों के किनारे नियम के विपरीत वाहनों के पार्किंग करने वालों से नियमित अंतराल पर जुर्माना की राशि की वसूली की जाती है। लगातार प्रयास किया जा रहा है कि शहर में जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो। नीरज कुमार, थानाध्यक्ष, ट्रैफिक
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।